फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटू मंदिर वाण को पांचवां धाम बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि विश्राम करने और लाटू मंदिर वाण को पांचवें धाम बनाने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला। वाण के प्रधान खीमी राम के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री से मिले जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर लगी रोक से स्थानीय लोगों का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। उन्होंने थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण और जीआईसी वाण में प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, लाटू मंदिर वाण के संयोजक कृष्णा बिष्ट और चंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें