फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता यंग स्टार गौचर और उप विजेता कनिष्क इलेवन कर्णप्रयाग की टीम को ट्राफी और नकद धनराशि देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। खेल मैदान गौचर में आयोजित कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यंग स्टार गौचर ने जीता। यंग स्टार गौचर ने कनिष्क इलेवन कर्णप्रयाग की टीम को 40 रनों से हराया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने विजेता टीम यंग स्टार गौचर को ट्रॉफी और इक्कीस हजार रुपये, उपविजेता कनिष्क इलेवन कर्णप्रयाग की टीम को ग्यारह हजार रुपये और ट्रॉफी भेंटकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शिक्षक स्व. महेंद्र सिंह बिष्ट और स्व. हरि सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर यंग स्टार गौचर ने पहले बल्लेबाजी की। यंग स्टार गौचर ने निर्धारित 12 ओवरों में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कनिष्क इलेवन कर्णप्रयाग की टीम के सभी खिलाड़ी मात्र 65 रन बनाकर आउट गए और यंग स्टार गौचर की टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच उमेश सारस्वत, मैन ऑफ द सिरीज जय प्रकाश, बेस्ट बैट्समैन अमित, बेस्ट विकेट कीपर पंकज नेगी, बेस्ट फिल्डर सूरज घरियाल, कमेंटेटर मोहित सती, स्कोरर अमित, अंपायर लक्ष्मण नेगी और भरत नेगी रहे। इस मौके पर सभासद मुकेश नेगी, महावीर रावत, ईओ राधेश्याम छाछर, विपुल रावत, रवि, विनय, जतिन, नितेश और कैलाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें