फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे एबीवीपी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता संदीप बर्त्वाल और अजीत बर्त्वाल का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी ने हनोली हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल का एकीकरण करने, पोखरी तहसील में एसडीएम व तहसीलदार के रिक्त पदों को भरने, विनायकधार में पुरुष व महिला शौचालय बनाने, पोखरी महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण करने, विनायकधार से बाजार तक और पोखरी बाजार से चांदनीखाल तक सड़क की दुर्दशा सुधारने, पोखरी महाविद्यालय में गणित व अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक बर्त्वाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज खत्री, मयंक बर्त्वाल, आशीष, प्रकाश, नीरज जोशी, पूर्व प्रधान रणजीत बर्त्वाल, अनूप, सुशील, सुखवीर रमोला और वीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें