फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका मे सामिल होने के बाद भी सिमली क्षेत्र विकास से है अछूता

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सिमली बाजार और औद्योगिक परिक्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जयदीप गेरोला, रविंद्र खंडूड़ी, जगदीश लडोला, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि नगर पालिका कर्णप्रयाग के गठन के समय सिमली क्षेत्र को इससे जोड़ा गया था लेकिन अभी तक सिमली क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की दिशा मे पालिका प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया। सिमली में संवेदनशील गदेरों मे सुरक्षा दीवार लगाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की जाती रही है लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ भी नहीं हुआ। लोग अभी से बरसात से होने वाले नुकसान के प्रति सशंकित हैं। वहीं बाजार में नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों का जमा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। इन लोगों ने सिमली बाजार की समस्याओं का त्वरित निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी । नगर पालिका कर्णप्रयाग के ईओ आरएस राणा ने बताया कि पालिका की बोर्ड बैठक में सिमली बाजार में गदेरों की सुरक्षा दीवार, पैदल रास्तों और नाली निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं। जल्द निर्माण कार्यों की निविदा आमंत्रित कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें