फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, पोस्ट ऑफिसों में ठप रहा लेन-देन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बीएसएनएल की मोबाइल और बेस फोन सेवा मंगलवार को दिनभर ठप पड़ी रही, जिससे बैंक, पोस्ट ऑफिसों में लेन-देन का कार्य नहीं हो पाया। साथ ही सरकारी विभागों में भी काम ठप पड़ा रहा।
विज्ञापन

नंदप्रयाग, जोशीमठ, गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी और घाट क्षेत्र के लोगों को आए दिन बीएसएनएल की लचर सेवा से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को कर्णप्रयाग से गोपेश्वर के बीच ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा ठप पड़ी रही। लोग सुबह दस बजे बैंकों में लेन-देन के लिए पहुंचे, लेकिन कनेक्टिविटी न होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। नंदप्रयाग के संजय रौतेला का कहना है कि कनेक्टिविटी न होने से सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग पेंशनरों को हो रही है। गांवों से कई किमी दूरी तय कर पेंशनर नंदप्रयाग पहुंच रहे हैं, लेकिन बैंक में लेन-देन न होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। बीएसएनएल के जीएम विजयपाल का कहना है कि ऑल वेदर रोड परियोजना के निर्माण कार्य से बार-बार ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लाइन क्षतिग्रस्त होने पर शीघ्र उसे जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें