देवाल। सवाड़ गांव में केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड आयुष मिशन सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने 179 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटीं।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मथिलेश कुमार ने ग्रामीणों को योग और जड़ी-बूटी उत्पादन की जानकारियां दीं। 21 कुमाऊं रेजीमेंट के कर्नल ललित मोहन मिश्र ने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। शिविर में डा. जयेंद्र प्रताप डा. अनिल कुमार, डा. पारूल अग्रवाल, नागेंद्र सेमवाल, माधवानंद पंत, राकेश रावत, हरीश रौतेला, विपिन धर्माण आदि ने ग्रामीणों का उपचार कर दवाइयां बांटीं। इस मौके पर मनोज मिश्रा, सोबन सिंह खत्री, जीवन मिश्रा और सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।