फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए देवताओं की शरण में जाकर ग्रामीण कर रहे थे जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। हल्की बारिश से कर्णप्रयाग क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझ गई है। आग बुझने से वातावरण में छाई धुंध भी समाप्त हो गई है। कर्णप्रयाग, गौचर, लंगासू, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली कस्बों के आसपास के चीड़ के जंगल एक महीने से बार-बार जल रहे थे और लाखों रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई थी। ग्रामीण जंगल की आग बुझाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे और रात को मंदिरों में जागरण कर इंद्र देव को मना रहे थे। सोमवार शाम को आई हल्की बारिश के बाद सभी जंगलों में लगी आग बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें