कर्णप्रयाग। नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में पालिका सफाई समिति का गठन कर बजट भी पास किया गया। निर्णय लिया गया कि वार्ड सदस्य मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सिंह राणा, सभासद नवीन नवानी, पुष्पा देवी, हरेंद्र बिष्ट, ममता डिमरी, अरविंद गुसाईं, कैलाश जोशी, विनोद पुरोहित, जेई हरीश मैठाणी, नितिन सती, विनोद बरमोला, सुरेंद्र सिंह और पंकज सती आदि मौजूद रहे।