गैरसैंण। जीआईसी गैरसैंण में विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित एकल विद्यालय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक मनीष ढोंडियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और लोगों में संस्कारवान शिक्षा की अलख जगाने के लिए एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुबोधनी बर्मोला, बसंती देवी, दुर्गा देवी, कमला देवी और विमला देवी आदि मौजूद थे।