फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में अधिकारियों के विरुद्घ निंदा प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। पंचायत सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाई समस्याओं पर कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजीव कुमार रॉय के अलावा किसी भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद न होने पर अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। प्रमुख ने नाराजगी जताई कि अधिकारी सदन में उठी समस्याओं को निपटाने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा पड़ावों पर मिट्टी तेल की आपूर्ति करने की मांग उठाई। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन सेंजीलग्गा मेकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर आक्रोश जताया। उन्होंने ठेकेदार पर निर्माण कार्य में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया तो दोगड़ी-कांडई के प्रधान भगत कन्याल ने पलसारी-बमियाला मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। धारकोट के प्रधान लकेश तोपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस की बुकिंग न होने से सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री ने पीपलकोटी में अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायत की। कहा गया कि बार-बार बिजली कटौती से लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें