फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी का हुआ श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। औली में 18 से 22 जून तक आयोजित होने वाले गुप्ता बंधुओं के बेटों के विवाह समारोह का सोमवार श्रीगणेश हो गया है। इस मौके पर पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागरों की प्रस्तुति दी। गुप्ता बंधुओं की माता अंगूरी देवी के साथ औली पहुंचे कई रिश्तेदारों ने सोमवार को औली के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। देर शाम तक भी औली में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शादी समारोह स्थल पर सजावट और टेंट कॉलोनी का निर्माण पूरा हो गया है। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह 20 जून और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह 22 जून को होगा। इसके बाद नव दंपति भगवान बदरीनाथ और त्रियुगीनारायण के दर्शन को जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रीतम भरतवाण के जागरों के बीच गुप्ता बंधुओं के भाई अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया। इस दौरान प्रीतम भरतवाण ने भगवान बदरीनाथ के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों को भोज भी कराया गया। अजय गुप्ता ने कहा कि शादी समारोह में योग गुरु रामदेव के साथ ही कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

शादी समारोह पर प्रतिबंध की मांग
यूकेडी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल, जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी और बच्चीराम उनियाल ने औली में गुप्ता बंधुओं के विवाह समारोह का मामला जिलाधिकारी के जनता दरबार में उठाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की खातिर विवाह समारोह के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से भी अनुमति ली जानी चाहिए थी, लेकिन यह अनुमति नहीं ली गई है, लिहाजा इस समारोह पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें