जोशीमठ। सरस्वती विद्या मंदिर जोशीमठ में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों की माताओं हेमंती देवी, विनिता भट्ट, दीपा, सरिता, सुशीला, पार्वती, कलावती और उमा देवी को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दीं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सह प्रबंधक भगवती प्रसाद कपरवाण, प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला, सुखदेव, शारदा प्रसाद तिवारी और प्रकाश पंवार आदि मौजूद थे।