फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में दो सालों में करंट से दो लोगों की गई जान, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में पोखरी, घाट, जोशीमठ, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण और गौचर क्षेत्र के गांवों में कई स्थानों पर बिजली लाइन पेड़ों की टहनियों को छूकर गुजर रही है। पोखरी क्षेत्र के गांवों में स्थिति सबसे अधिक खतरनाक बनी है। यहां वर्षों पुरानी बिजली की लाइनों का रखरखाव नहीं होने से बिजली के तार जमीन छू रहे हैं। जिले में बीते दो वर्षों में बिजली के करंट से दो लोगों की मौत हो चुकी है और पांच ग्रामीण झुलसे हैं। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि घाट क्षेत्र के गांवों में बिजली के तारों को व्यवस्थित कर दिया गया है। पोखरी क्षेत्र के गांवों में भी शिकायत मिलने से बिजली के तारों का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें