फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। सुराईथोटा के सूकी गांव में खेत में कार्य कर रही एक युवती पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों ने करीब पांच किलोमीटर तक डंडी के सहारे घायल युवती को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उसे पीपलकोटी में अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न तीन बजे सूकी गांव की करीना (18) गांव के समीप खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से छिटका पत्थर करीना पर के ऊपर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे कंधे पर डंडी के सहारे पांच किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसे निजी वाहन से पीपलकोटी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, मनोज व मोहन का कहना है कि कई बार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की गई लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें