फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति थे नौनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। नौना गांव (आदिबदरी) के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद नौनी (90) का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वह अपने पुत्रों के पास दिल्ली में थे वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सदानंद नौनी गांधीवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने इंदिरा पार्क पालम कालोनी नई दिल्ली में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आंदोलन के दौरान वे दिल्ली की जेल में बंद भी रहे। नौनी ग्राम प्रधान संघ गैरसैंण के अध्यक्ष भी रहे। आदिबदरी तहसील की मांग के लिए भी नौनी का विशेष योगदान रहा। सदानंद नौनी के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने गहरा दुख जताया। नंदा राजजात समिति के भुवन नौटियाल, नरेंद्र चाकर, कीर्ति सिंह कुंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली, ब्रिजेश कुंवर, कैलाश खंडूड़ी, सुनील नौनी, हर्षवर्धन नौनी, भगवती खंडूड़ी, हिमेंद्र कुंवर, दिनेश थपलियाल आदि ने सदानंद नौनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें