फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलसों, रंडोली, जुलगढ़ के जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी तहसील के जंगलों में लगी आग से सैकड़ों चीड़ के पेड़ों के साथ जंगली जानवर भी जल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम को आदिबदरी क्षेत्र के भलसों, रंडोली, जुलगढ़, सुरेशाखिल और ढमकर के जंगलों में आग लग गई थी, जिससे कई चीड़ के पेड़, जंगली जानवर भी जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से लगातार जंगली जानवरों की आवाजें आती रहीं। ग्रामीण जैसे ही आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे तो तेज हवाओं से आग और ज्यादा भड़क गई। इसी दौरान आग भलसों गांव के विजय सिंह की गोशाला तक आ पहुंची। विजय और उसके परिवार ने मुश्किल से आग बुझाई। एक महीने में क्षेत्र के जंगल कई बार जल चुके हैं। पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र चाकर ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ा जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। जंगलों की आग से गर्मी बढ़ रही है। पक्षियों के घोंसले और छोटे वन्य जीव जल गए हैं। ग्रामीण शंभू प्रसाद नवानी ने कहा कि वन विभाग को जंगलों को आग से बचाने के ठोस उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें