बदरीनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कार्यरत कर्मचारी रत्नेश पंवार ने यात्री का खोया पर्स मालिक पर पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैदराबाद के तीर्थयात्री वीएनके सुब्बाराव का पैसों से भरा बैग कहीं खो गया था। बैग में दो लाख तीस हजार रुपये की धनराशि और जरूरी कागज थे। बदरीनाथ मंदिर के गेट नंबर दो पर मंदिर कर्मचारी रत्नेश को बैग पड़ा मिला। उसने बैग को बदरीनाथ परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को दे दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से बैग मिलने की सूचना तीर्थयात्रियों को दी। तीर्थयात्री सुब्बाराम ने पुलिस से संपर्क किया और सभी तथ्य पेश करने के बाद अपना खोया बैग प्राप्त किया। यह ईमानदारी देखकर तीर्थयात्री सुब्बाराम ने रत्नेश पंवार को दस हजार रुपये ईनाम स्वरूप दिए।