फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने विक्रम को सौंपी ब्लॉक अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। उक्रांद ने घाट ब्लॉक की कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से विक्रम सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का गठन जिला पर्यवेक्षक सत्यप्रकाश सती की देखरेख में हुआ। रमेश चंद्र सती और सुखवीर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, जयवीर सिंह फरर्स्वाण व दिनेश प्रसाद सती को महामंत्री, सुंदरमणि मैंदोली को संगठन मंत्री, आनंद सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष और घनश्याम मैंदोली को ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया गया। पूर्व सैनिक कांता प्रसाद सती को सैनिक प्रकोष्ठ और रमेश लाल भारती को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया। त्रिलोक सिंह नेगी, चंद्रमणि मैंदोली और वीरेंद्र सिंह रावत को जिला कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया। इस दौरान उक्रांद जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि भाजपा और कांग्रेस ने घाट क्षेत्र की उपेक्षा की है, जिससे यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर हीरा सिंह बिष्ट, विलोक सिंह, त्रिलोक और चंद्रमणि सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें