फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ का 18 से आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने पर 18 जून से आंदोलन का ऐलान किया है। संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
संघ के अध्यक्ष मनोज शाह, महामंत्री सुजान सिंह बुटोला, बदरी प्रसाद भट्ट और कोषाध्यक्ष दिनेश नैनवाल ने कहा कि बिना सेवा शर्तों के उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाया जाना गलत है। इस शासनादेश को तत्काल निरस्त किया जाए। संघ पदाधिकारियों ने राज्य में केंद्र के समान शिक्षक संवर्ग लागू करने, शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का एकीकरण करने, अनिवार्य स्थानांतरण में विकल्प व छूट की व्यवस्था करने और समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों को प्रतिमाह नियमित वेतन देने आदि की मांग उठाई। निर्णय लिया गया कि 18 जून को सभी ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर शिक्षा विभाग व शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 25 जून को सचिवालय तक महारैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में संघ के जिलाध्यक्ष डीएस राणा व जिला मंत्री शिव सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर पूर्व में शासन से वार्ता हो चुकी है। लेकिन समस्याओं के निस्तारण के बजाय सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। अब मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तरकाशी में भी सीएम को मांगों का ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष भगत सिंह महर, मंत्री दिनेश असवाल, कोषाध्यक्ष मंजू नौटियाल आदि सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

पौड़ी में जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री भगत सिंह भंडारी व जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह राणा ने उच्चीकृत जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों को हटाने के शासनादेश को निरस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पोखड़ा पवन देवलियाल, खिर्सू चंद्रमोहन बिष्ट, पाबौ मनमोहन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें