फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईई ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह मखलोगा ने रविवार को निर्माणाधीन गुड़म-नैल मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता और ठेकेदार को आबादी क्षेत्र में बरसात से पहले सड़क के हिल साइड सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। सिदेली गांव के समीप हिल साइड के कुछ आवासीय भवनों को हो रहे खतरे को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने यहां शीघ्र पुश्ता निर्माण के लिए कहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से गुड़म गांव से आगे दो किलोमीटर सड़क निर्माण धीमी गति से होने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने सहायक और अवर अभियंता से शीघ्र कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें