फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आग फैलने से रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। रविवार को देवाल बाजार में एक टेलर की दुकान में आग लग गई, जिससे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से बचाया। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी जगमोहन पडियार ने बताया कि देवाल के लोअर मार्केट में हाटकल्याणी निवासी बलबीर कुमार की टेलरिंग की दुकान है। रविवार शाम करीब तीन बजे अचानक बलबीर कुमार की दुकान में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दुकान स्वामी ने पानी डालकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुकान स्वामी ने पुलिस चौकी देवाल में घटना की जानकारी दे दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें