घाट। नंदाकनी नदी में नहाने गई महिला की बहने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस का कहना है कि महिला कुछ दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार करीब सुबह 10 बजे कुमारतोली के समीप नंदाकनी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से एक महिला तेज बहाव की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने महिला को करीब 1 किमी दूर तक बहते हुए देखा। स्थानीय लोगों को की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने परेखत में पशुपालन विभाग के समीप महिला का शव बरामद किया। कानूनगो हिम्मत सिंह रौतेला ने बताया कि महिला की पहचान सावित्री देवी (60) पत्नी बालकुदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है महिला कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान भी चल रही थी। महिला का पति घाट बाजार में टेलरिंग का कार्य करता है।