फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की सबसे महंगी शादी के लिए औली में पहुंचने लगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड की सबसे महंगी शादी के लिए औली में सामान पहुंचने लगा है। यहां 18 से 22 जून तक अफ्रीका में बसे भारतीय मूल के व्यवसायी गुप्ता बंधुओं के परिवार में शादी होनी है। शादी के लिए गुप्ता बंधुओं ने जोशीमठ से लेकर औली तक सभी दुकानें किराए पर ली हैं।
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं की शादी के लिए औलीके स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। शनिवार को शादी के टेंट आदि के लिए यहां सामान पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार को करीब 15 ट्रकों में यहां सामान पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक हेलीकाप्टर भी सामान ढोने में लगाया गया है, हालांकि आयोजक अभी मीडिया को जानकारी देने से बच बच रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक शादी के लिए औली को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें