फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली ऑन लाइन आर्थिक गणना के लिए पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। देश की पहली ऑन लाइन आर्थिक गणना के लिए पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गणना पर्यवेक्षकों को बेहद सतर्कता और सावधानी के साथ आर्थिक गणना कार्यों को पूरा करने के निर्देेेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आर्थिक गणना बहुत ही महत्वपूर्ण है। एनएसओ के प्रशिक्षण प्रभारी रंजीत नेगी एवं सीएससी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश नेगी ने सीएससी के गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 16 जून तक ब्लाक स्तरों पर गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा जून के अंत तक आर्थिक गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। आर्थिक गणना प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ एसके रॉय, जीएमडीआईसी डा. एमएस सजवाण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी, जिला समन्वयक सचिन साह, जिला प्रबंधक संजय नेगी, ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर विकास बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें