गोपेश्वर। अनूसूया देवी अत्रमुनि आश्रम में दर्शनों के लिए पहुंचा एक युवक का पैर फिसलने से अमृतगंगा नदी में गिर गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को राजस्थान के गंगानगर से 17 लोगों का एक दल बाइक से अनुसूया देवी अत्रमुनि आश्रम दर्शन के लिए पहुंचा था। यहां भ्रमण के दौरान नवीन (26) पुत्र मनोहर लाल निवासी खाट लवाना गंगानगर राजस्थान पैर फिसलने से अमृतगंगा नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवीन को नदी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नवीन को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।