गोपेश्वर। चोपता मंडल मोटर मार्ग पर एक टेंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
गोपेश्वर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि चोपता-मंडल मोटर मार्ग पर केरल के तीर्थयात्रियों को लेकर एक टेंपो ट्रेवलर केदारनाथ से गोपेश्वर की ओर आ रहा था। मंडल से कुछ दूरी पर ही टेंपो ट्रेवल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच चोटिल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।