फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ ट्रैक के रखरखाव के लिए एक ईडीसी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। रुद्रनाथ ट्रेक को वन विभाग अब ग्रामीणों के हाथों में सौंपने जा रहा है। रुद्रनाथ ट्रेक के रखरखाव के लिए वन विभाग ने एक पर्यावरणीय विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया है, जिसमें ग्रामीणों को शामिल किया गया है। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य दो और समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रनाथ ट्रेक तीन स्थानों से शुरू होता है। वन विभाग ने इन तीन स्थानों से ही ग्रामीणों की पर्यावरणीय विकास समिति (ईडीसी) गठित करने का निर्णय लिया है। बुधवार को पर्यावरण दिवस पर विभाग ने ग्वाड़ सगर गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की और एक ईडीसी गठित की। ईडीसी में करीब 100 ग्रामीणों को शामिल किया गया है। ईडीसी का सचिव विभागीय कर्मी होगा और मॉनीटरिंग वन विभाग करेगा। वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी ने बताया कि ईडीसी में शामिल ग्रामीण विभाग को प्रस्ताव भेजेंगे। ग्रामीणों के प्रस्ताव व विभागीय प्रोजेक्ट को शासन भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के जनपदीय नोडल अधिकारी अमित कंवर ने कहा कि ईडीसी गठित होने से रुद्रनाथ ट्रेक पर व्यवस्थाएं बेहतर होने के साथ ही यहां की पूरी जानकारी विभाग को नियमित मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें