फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खांकर गांव की महिला की हुई थी हत्या, महिला की बेटी की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। खांकर गांव में महिला की हत्या के आरोपी पति को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस के मुताबिक सोमवार को ग्राम पंचायत एरवाड़ी के खांकर गांव में आपसी कहासुनी के दौरान आरोपी मनबीर सिंह ने अपनी पत्नी सरस्वती देवी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी ने सीएचसी कर्णप्रयाग में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतका की बेटी की तहरीर पर राजस्व पुलिस थापली ने मनबीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्तवाल ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मनबीर सिंह को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग की अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें