फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर के ग्रामीणों ने माहदेव और मां चंडिका की पूजा अर्चना कर नए अनाज का भोग किया अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डिम्मर के ग्रामीणों ने पौराणिक टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर में मां चंडिका और भगवान भोलेनाथ की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा कर नए अनाज का भोग लगाया। महंत योगेशानंद महाराज और चंडिका माता के पुजारी हर्षवर्द्धन डिमरी ने शिव स्त्रोत और दुर्गा सप्तशती मंत्रों से पूजा कर विश्व कल्याण की कामनाएं की। रामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद धाम के डिमरी पुजारियों की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए पौराणिक सिद्धपीठ टटेश्वर महादेव मंदिर में महादेव और मां चंडिका की पूजा कर नए अनाज का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर मुकेश डिमरी, नरेश चंद्र डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, विवेक डिमरी, संदीप डिमरी, मदन मोहन डिमरी और महेश चंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें