कर्णप्रयाग। अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के शिक्षकों ने सीएम को ज्ञापन देकर एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश शाह, जिलामंत्री गजपाल राम, मोहन लोहानी, महिपाल स्नेही, संजय शाह, धनीराम आगरी, महिपाल लोहानी, प्रदीप कुमार और सतीश चंद्र आदि शामिल थे।