कर्णप्रयाग। नौटी, कर्णप्रयाग, जाख और सिमली गांवों में हो रही रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। छंद, चौपाई, राधेश्याम, दोहा आदि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है।
कर्णप्रयाग में कर्ण भूमि रामलीला कमेटी के सौजन्य से आयोजित रामलीला सोमवार को भगवान श्रीराम चंद्र के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। इसके बाद कर्णप्रयाग में भव्य झांकी निकाली गई। वानर सेना ने घरों में जाकर लोगों को श्रीराम चंद्र के अयोध्या आने की खबर दी। लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित पूरी वानर सेना पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान राम सिंह, सोहन मुनियाल, शिशुपाल लाल, भगत कुमार, अमरभान और मंदीप आदि मौजूद थे। नौटी और सिमली में सीता स्वयंवर, जाख में ताड़का वध का मंचन किया गया।