फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृति प्राप्त कर चुके हैं सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दो बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण के छात्र सचिन कंडारी ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। सचिन ने कहा कि उन्होंने कठिन परिश्रम से यह सफलता पाई है। अमर उजाला संस्थान ने उन्हें छात्रवृत्ति देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सचिन भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम से उत्साहित सचिन कंडारी कहते हैं कि कठिन परिश्रम, पढ़ाई के प्रति लगन और अमर उजाला से मिली प्रेरणा उनकी सफलता का मुख्य आधार हैं। उनके माता-पिता, बहनें और गुरुजन उनके मार्गदर्शक रहे हैं। दो बहनों में सबसे छोटे सचिन का कहना है कि वे हर रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। सचिन के पिता स्व. बहादुर सिंह कंडारी प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे, जबकि उनकी माता तारा कंडारी वर्तमान में जेएसएनएसएस मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल गैरसैंण में शिक्षिका हैं। सचिन की बड़ी बहन छवि कंडारी बीटेक फाइनल की पढ़ाई कर रही हैं और छोटी बहन ज्योति कंडारी ने नीट की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें