फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग व एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सोनला बछेर क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। एसडीआरएफ और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगल की आग बुझाने में जुट गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब जंगलों की आग नियंत्रण में है।
विज्ञापन

चमोली जिले में जंगल एक पखवाड़े से धधक रहे हैं। जिले में करीब 79.15 हेक्टेयर की वन संपदा जलकर राख हो गई है। कुछ दिन पहले सोनला बछेर के जंगलों में भी आग लग गई थी। मौके पर आग बुझाने पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया। इस पर विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ से सहयोग मांगा। केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि बुधवार को एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और वन विभाग के साथ सोनला बछेर के जंगलों की आग बुझाने में जुट गए। डीएफओ कंवर ने बताया कि चमोली जिले में लगी जंगलों की आग अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें