फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में नहीं आ रहा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/गौचर। तहसील कर्णप्रयाग और आदिबदरी के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। मल्ली गैरोली गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन चमोली, विजय गैरोला, तोताराम गैरोला, सच्चिदानंद गैरोला, भगतराम गैरोला आदि ने एसडीएम को समस्या बताई। उन्होंने कहा कि गांव में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टैंकरों से गांव में पानी की आपूर्ति करने की मांग की।
वहीं आदिबदरी तहसील के भलसों गांव में भी लोग पानी को तरस रहे हैं। प्रधान बैजयंती देवी, नवीन खंडूड़ी, मोहन लाल, बलवंत सिंह, नंदा सिंह नेगी आदि ने बताया कि गांव में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण एक किमी दूर पणछाला प्राकृतिक जलस्रोत से पानी भर रहे हैं। अगर पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता विपिन कुमार ने कहा कि स्रोत पर कम पानी आने से दिक्कतें हो रही हैं। गांव को बारह गांव पेयजल योजना से जोड़ने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौचर निवासी द्वारिका प्रसाद डिमरी ने जल संस्थान के ईई को ज्ञापन देकर पानी में कीड़े आने की शिकायत की। कहा गया कि दूषित पानी आने से जल जनित बीमारी फैलने का खतरा बना है। जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार ने कहा कि वार्ड चार और वार्ड छह के लिए लिफ्ट पंपिंग योजना से लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें