फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सिमली में 12वीं के छात्र हैं वैभव थपलियाल, एशिया यूथ सक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के तहत हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के छात्र वैभव थपलियाल जापान-भारत यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान जायेंगे। वैभव का चयन उत्तराखंड सरकार की ओर से एशिया यूथ सक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के तहत हुआ है। 19 से 25 मई तक टोकियो में इलेक्ट्रानिक और रोबोट तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे।
उत्तराखंड के छह छात्र जापान जाकर वहां की हाईटेक टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी जुटाएंगे। चमोली के डिम्मर गांव निवासी कक्षा 12 के छात्र वैभव थपलियाल ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में विज्ञान और अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक लाने पर उनका चयन किया गया है। वैभव के उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बिना टयूशन के 96 प्रतिशत अंक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित छात्रों में वैभव थपलियाल जीआईसी सिमली चमोली, सोनिका जीआईसी डाईरा रूद्रप्रयाग, नेहा राना जीआईसी नालापानी देहरादून, प्रज्ञा सिंह जीआईसी मासी अल्मोड़ा, स्वाति जीआईसी नागनी टिहरी, हर्षित उपाध्याय जीआईसी गनाईं गंगोली पिथौरागढ़। इन छात्र-छात्राओं के साथ रमेश प्रसाद बडोनी को सुपरवाइजर के रूप में भेजा जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें