फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के कर्मियों ने विभाग से 4जी स्पैक्ट्रम सेवा आवंटित करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार किया। कर्मियों ने कहा यदि जल्द वेतन विसंगतियों और फोर जी स्पैक्ट्रम सेवा आवंटित नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेे़गा। कार्यबहिष्कार करने वालों में कर्णप्रयाग के एसडीओ आरएन यादव, पंकज भिलंगवाल, प्रकाश लाल, गौरव, डीएस भंडारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, धूम सिंह मेहरा और भूपाल लाल आदि थे।
विज्ञापन

श्रीनगर में भी विभिन्न मांगों के लिए कर्मियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों पर कार्रवाई न करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने संचार राज्यमंत्री के खिलाफ आक्रोश जताया। बीएसएनएल परिसर में आयोजित बैठक में सहायक महाप्रबंधक हितेश कुमार पालीवाल व यूनियन के जिलाध्यक्ष एमएम सती ने कहा कि संचार राज्यमंत्री की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कर्मियों ने 15 फीसदी फिटमेंट बेनिफिट के साथ नया वेतनमान लागू करने, बीएसएनएल के मोबाइल टावरों का आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालन व रख रखाव का प्रस्ताव निरस्त करने, जनवरी 2017 से पेंशन रिवीजन करने, 4जी स्पैक्ट्रम का आवंटन आदि मांगें पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर पीबी डोभाल, मनीष श्रीवास्तव सलीम अख्तर, गणेश काला, जोगेंद्र सिंह और रामभगत आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें