फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को यहां छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने यहां राजमार्ग और मुख्य बाजार में सवा तीन घंटे तक जाम लगाकर आरोपी युवकों को फांसी की सजा देने की मांग की। करीब चार घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे एसडीएम जीआर बिनवाल के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने। इसके बाद हाईवे पर जाम खोला गया।
25 दिसंबर को नगर क्षेत्र के पंचपुलिया के समीप दोस्त के साथ घूमने गई एक छात्रा के साथ नगर पालिका में कूड़ा बीनने वाले तीन युवकों द्वारा चाकू की नोक पर सामूूूूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार जेल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए उमा देवी तिराहे पहुंचे। छात्रों ने करीब सवा घंटे तक बदरीनाथ हाइवे के उमा देवी तिराहे पर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दी। इस दौरान कोतवाल अनिल जोशी और कानूनगो मानवेंद्र बर्त्वाल ने छात्र-छात्राओं से नगर क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र-छात्राएं आरोपियों को डीएम और एसपी से वार्ता करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की ओर से एसडीएम से वार्ता करने के आश्वासन और जनहित को देखते हुए छात्रों ने पौने बारह बजे बदरीनाथ हाइवे से आकर मुख्य बाजार में 12.30 तक जाम लगाया। इस दौरान जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राएं भी आंदोलन में शामिल हो गए। लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद भी जब आला अधिकारी नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं पुन: उमा देवी तिराहे पहुंच गए। यहां छात्रों ने दोपहर 12.45 से दो बजे तक बदरीनाथ हाईवे को जाम कर दिया। दोपहर दो बजे एसडीएम जीआर बिनवाल ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए दुष्कर्म के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में देने, नगर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाहरी लोगों का सत्यापन करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जाम खोल दिया।

व्यापारियों, प्रधान संगठन और पूर्व छात्र नेताओं ने दिया समर्थन
कर्णप्रयाग। दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा और नगर की कानून व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर महाविद्यालय, जीजीआईसी और जीआईसी के छात्रों के आंदोलन को व्यापार संघ, प्रधान संगठन के साथ ही पूर्व छात्र नेताओं ने भी समर्थन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष निकेश नेगी, उपाध्यक्ष सौरभ तोपाल, महासचिव प्रभात नेगी, यूआर सौरभ रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व छात्रसंघ महासचिव दीपक कुमेड़ी, पंकज कुमार, रितिका कोहली, नेहा सती, सौरभ कुमार, पूजा रावत, किरन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव रावत, परिवर्तन यूथ क्लब के संयोजक अरविंद चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, पुष्कर रावत, आम आदमी पार्टी के देवी प्रसाद मैखुरी, भगवती प्रसाद थपलियाल, अनूप चौहान आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। नारायणबगड़ क्षेत्र के कोठली वार्ड के जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह ने आरोपी को कठोर सजा दिए जाने की मांग की। ब्यूरो

वाहनों की लगी कतारें, फंसे रहे लोग
कर्णप्रयाग। युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर छात्रों की ओर से बदरीनाथ हाइवे और मुख्य बाजार को को सवा तीन घंटे तक जाम करने पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। श्रीनगर, गोपेश्वर, देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन फंसे रहे।

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कर्णप्रयाग। दुष्कर्म के आरोपी नगर पालिका में कूड़ा बीनने और डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करते हैं। ऐसे में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को काम पर रखना सवालिया निशान खड़े करता है। बिना किसी चयन प्रक्रिया के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को घर घर भेजना नागरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। वहीं नगर पालिका के ईओ आरएस राणा और सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि पालिका कूड़ा निस्तारण के लिए अस्थायी व्यवस्था पर कूड़ा उठाने वालों की तैनाती करती है। अगस्त माह से उक्त तीनों यहां काम कर रहे थे, जिनके दस्तावेजों का सत्यापन कर काम पर लगाया गया था। आगे से टेंडर या अन्य चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


तीन दिन में पूरी होगी सत्यापन की प्रक्रिया
कर्णप्रयाग। नवनियुक्त कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया अब संबधित थानों से संपर्क कर पूरी की जाएगी। अब तक सत्यापन में अधिक समय लगता था, लेकिन कोशिश की जाएगी कि तीन दिनों में बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें