फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल की बोरागाड़-चौड़ सड़क के लिए 142.56 लाख मंजूर

Sun, 03 May 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
-6.2 किमी सड़क का जल्द होगा कायाकल्प, स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन




देवाल। क्षेत्र की 6.2 किलोमीटर लंबी बोरागाड़-चौड़ सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन से 142.56 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति के बाद सड़क का शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बोरागाड़-चौड़ सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब थी। चौड़ के बीडीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर कई फीट गहरे गड्ढे थे और बरसात के मौसम में यह तालाब में बदल जाती थी। ग्रामीणों द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग लगातार की जा रही थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके प्रयासों के बाद अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने पुष्टि की कि सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें