फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नीती घाटी के ग्राम पंचायत महरगांव, कोठियालसैंण के पूर्व प्रधान धीरेंद्र गरोड़िया ने एक व्यक्ति का पैसों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। राजेंद्र सिंह, ग्राम-सरपाणी, घाट शुक्रवार को किसी काम से गोपेश्वर आया था। उसके जेब से पर्स यहां पेट्रोल पंप रोड पर गिर गया। शाम पांच बजे से जब पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह गरोड़िया यहां से गुजरे तो उन्होंने पर्स सड़क किनारे नाली में पड़ा देखा। उन्होंने पर्स खोला तो उसमें लगभग तीन हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। उन्होंने पर्स में एक कागज पर लिखे एक मोबाइल नंबर के माध्यम से राजेंद्र सिंह से संपर्क किया। शनिवार को धीरेंद्र गरोड़िया ने पर्स राजेंद्र सिंह को सौंप दिया। राजेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि अभी भी समाज में ईमानदारी जिंदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें