फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 14 छात्र डाक विभाग की दीनदयाल छात्रवृत्ति के लिए चयनित

Thu, 16 Jan 2025 11:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




गोपेश्वर। डाक विभाग चमोली की मंडल स्तरीय दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा में 14 छात्रों का चयन हुआ है। डाक विभाग ने इसके लिए बीते अक्तूबर माह में परीक्षा कराई थी।



डाक विभाग के परिमंडलीय कार्यालय गोपेश्वर की ओर से कक्षा छह से नवीं तक के छात्रों की दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न कराई गई थी। विभाग ने इसका परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाक अधीक्षक टीएस गुसांई ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें अंश रावत, अंश राणा, अंश त्रिपाठी, सौम्या चौहान, प्रणव किमोठी, पावनी रौतेला (सभी छात्र-छात्राएं पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर), सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के छात्र लकी बड़वाल व अवंतिका नेगी, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के छात्र शीर्ष चौहान व वैभव रावत, जीआईसी गोपेश्वर के छात्र हन्नत अहमद, अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग की छात्रा अराध्या भट्ट व प्रखर रावत, क्राइस्ट एकेडमी के छात्र मेहुल शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें