पोखरी (चमोली)। रडुवा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक गोशाला में आग लगा दी। साथ ही सड़क पर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रडुवा निवासी कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार देर रात किसी असामाजिक तत्वों ने उनकी गोशाला में आग लगा दी। गोशाला घर से कुछ दूरी पर है। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई और मवेशियों को बचाया गया। वहीं चांदनीखाल में सड़क पर खड़ी उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्त्वाल ने गांव में पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। थानाध्यक्ष पोखरी विनोद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद