फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैल से पत्थरकटा गांव के लिए 14 किमी सड़क स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैल से पत्थरकटा गांव के लिए 14 किलोमीटर सड़क निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब सड़क निर्माण के दायरे में आने वाले पेड़ों का पातन करने के बाद सड़क का काम शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र की लगभग 2000 की आबादी को लाभ मिलेगा। नैल बैंड से चिलुड़ी छानी, कटूटगैर, सूरीखर्क, लाटीखर्क, पातकाखर्क, तालूखर्क गांवों के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। सड़क की स्वीकृति मिलने पर खिलाप गुसाईं, राम प्रसाद उप्रेती, जीत सिंह, अवतार नेगी ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें