फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंडियाल गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के दूरस्थ गांव घंडियाल मल्ला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राकेश पल्ल्व ने बताया कि गंगा देवी (24) पत्नी प्रेमबल्लभ सती की माता मुन्नी देवी ने बुधवार सुबह सात बजे घटना की सूचना दी। एनटी ने बताया कि प्रेमबल्लभ देहरादून में किसी गर्ल्स होस्टल में नौकरी करता था और पति-पत्नी दोनों डेढ़ महीने पहले ही गांव आए थे। मृतका के पति ने बताया कि मंगलवार रात को भोजन करने के बाद वह परिवार के साथ एक ही कमरे में सोए थे। रात 11 बजे जब आंख खुली तो उसने गंगा को रस्सी से लटका हुआ देखा। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदेहास्पद लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। राजस्व पुलिस टीम में पटवारी दुर्गापाल कपरूवाण, मनोज कार्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें