फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली के 139 छात्रों का इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चयन

Tue, 03 Mar 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए मिलते हैं दस हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)/गौचर। इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चमोली जिले से 139 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इन चयनित छात्रों को अपने मॉडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यह योजना संचालित की जा रही है। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी अपने नवाचारी आइडिया विद्यालय के माध्यम से इंस्पायर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। विशेषज्ञ इन आइडिया के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन करते हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है और स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए नवाचार को बढ़ावा देना है। योजना के तहत जिन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है उन्हें अपने मॉडल या प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए भारत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये सीधे खाते में भेजे जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को मॉडल व प्राेजेक्ट तैयार करने में किसी तरह की समस्या न हो। जिले से योजना में 139 छात्रों के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित सहित सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें