फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास समिति की बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत डिम्मर में हुई आवास विकास समिति न्यू डिम्मर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर पवन डिमरी को अध्यक्ष और अमित खंडूड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही रविंद्र खंडूड़ी महासचिव, अखिलेश डिमरी उपसचिव, जयदीप गैरोला कोषाध्यक्ष तथा हर्षवर्द्धन डिमरी और महेश प्रसाद डिमरी को आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में आवास विकास समिति की ओर से क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर प्रतिबंध लगाने, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने, गांव में स्वच्छता अभियान संचालित करने, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने आदि सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें