फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में बाईपास मार्ग से ही गुजरेंगे यात्रा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद कुंड-चमोली मोटर मार्ग से बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की आवाजाही गोपेश्वर नगर के बजाय बाईपास मार्ग से की जाएगी। यात्रा से पहले प्रशासन बाईपास मार्ग का सुधारीकरण करेगा।
व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने पुलिस प्रशासन को सौंपे अपने प्रस्ताव में केदारनाथ रूट से आने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों को गोपेश्वर नगर से होते हुए बदरीनाथ रूट पर भेजने की मांग उठाई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने ऐसा करने से मना कर दिया। एसपी ने कहा कि ऐसा करने से नगर में यातायात व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने वाहनों की आवाजाही गोपेश्वर नगर के बजाए बाईपास से ही कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले ट्रैफिक रूट गोपेश्वर बाईपास मार्ग का भी सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान सड़क तक फैलाई तो खैर नहीं
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने यात्रा रूट के सभी पुलिस थाना व चौकियों को सकुर्लर जारी कर निर्देश दिए यदि कहीं भी व्यवसायी की ओर से सड़क तक दुकान फैलाई गई तो तत्काल दुकान का चालान कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने यात्रा के दौरान ज्यादा भीड़ भाड़ वाले यात्रा पड़ाव गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, हेलंग,जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें