पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़े की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा के बदरीनाथ से कर्णप्रयाग पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। संगम स्थित शिव मंदिर में व्यापारियों, महिलाओं, महाराज नागेश्वर गिरी व शिवानंद गिरी ने देव स्तुति व जयकारों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। पंचदशनाम अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव प्रेम गिरी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुरानी परंपराओं को यथावत रखना व जनजागरण करना है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, डॉ. एपी हटवाल, विष्णुदत्त भट्ट, भगवती बेंजवाल, जनार्दन चमोली, राकेश रतूड़ी, चिंतामणि सेमवाल, सुभाष चमोला आदि मौजूद थे। उसके बाद यात्रा नौटी गांव पहुंची। नौटी गांव में लोगों ने गाजे बाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया।