फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे रहेंगे बदरीनाथ में प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को करीब सवा घंटे बदरीनाथ में रहेंगे। वे प्रात: साढे़ नौ बजे धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन कर करीब बीस मिनट तक भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजा करेंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। राज्य के आला अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। बताया गया है कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू होने से प्रधानमंत्री का बदरीनाथ में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को प्रात: सवा नौ बजे बदरीनाथ धाम में माणा रोड पर स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां ग्रीफ के गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद कार द्वारा साकेत तिराहे तक पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से करीब 200 मीटर पैदल चलकर बदरीनाथ मंदिर पहुंचेेंगे। लगभग बीस मिनट तक बदरीनाथ परिक्रमा स्थल और सभा मंडप में रहने के बाद मोदी मंदिर के समीप ही स्थित विशेष अतिथि गृह गुजराती भवन में रुकेंगे। इस दौरान उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के भी मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन


जीरो जोन में तब्दील नहीं होगा बदरीनाथ
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ भ्रमण के दौरान धाम को जीरो जोन में तब्दील नहीं किया जाएगा। धाम के इर्द-गिर्द की दुकानें भी आंशिक रुप से बंद करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रियों की लाइन भी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रोकी जाएंगी।
इधर, पुलिस महकमे की ओर से गौचर हेलीपैड, बदरीनाथ हेलीपैड, आस्था पथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को गौचर में आईजी संजय गुंज्याल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जबकि 18 मई को डीआईजी विमला गुज्यांल बदरीनाथ में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन


आर्मी हेलीपैड पर होगी प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग
बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आर्मी हेलीपैड पर होगी। यहां प्रशासन की ओर से एक स्विस कॉटेज भी बनवाया गया है। यहां शुक्रवार को ट्रायल के रूप में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें