जोशीमठ। आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान की सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी की प्रशिक्षण टीम ओवरऑल विजेता बनी। जबकि हवलदार गुलाब सिंह सर्वश्रेष्ठ ऐल्पाइन स्कीयर और हवलदार मनमोहन सिंह सर्वश्रेष्ठ नॉर्डिक स्कीयर रहे।
औली में शुक्रवार से तीन दिवसीय स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू हुई थी लेकिन प्रतिदिन हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रतियोगिता दो दिवसीय कर दी गई। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में आईटीबीपी प्रशिक्षण टीम ओवरऑल विजेता और उत्तरी सीमांत टीम उपविजेता रही। सभी विजेता टीमों को स्कीइंग संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईटीबीपी के उप-सेनानी विपिन मिश्रा, कमल भारद्वाज, नरेंद्र रावत और अवनीश पुरोहित के साथ ही आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।