फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आगंनबाड़ी केंद्र पूर्णा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक में शनिवार से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णा शुरू हो गया है। इस दौरान बच्चों को ड्रेस, खिलौने और स्वच्छता किट बांटे गए। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णा का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया की पहल पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से ब्लॉक के अन्य केंद्रों में भी सुविधाएं देने की मांग करते हुए अभिभावकों से अपने पाल्यों को इन केंद्रों में भेजने का आह्वान किया। इस मौके पर बाल विकास प्रभारी सत्यवती देवी, ग्राम प्रधान हरीश पांडे, महिला मंगल दल अध्यक्ष साबुली देवी, ममता देवी, गोदांबरी देवी और अंजनी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें